
सरकार का Tesla को जवाब- पहले भारत में लगाएं प्लांट, फिर टैक्स छूट पर विचार
AajTak
इसी साल दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के प्रमुख एलोन मस्क ने इलेक्ट्रिक कारों पर भारत में लगने वाले आयात शुल्क की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में प्रोडक्शन के लिए फैक्ट्री लगा सकती है.
इसी साल दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला (Tesla) के प्रमुख एलोन मस्क ने इलेक्ट्रिक कारों पर भारत में लगने वाले आयात शुल्क की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि टेस्ला भारत में प्रोडक्शन के लिए फैक्ट्री लगा सकती है. लेकिन साथ ही उन्होंने आयात शुल्क के मुद्दे को उठा दिया. अब सरकार की तरह से इस मुद्दे पर पहली बार जवाब सामने आया है. भारी उद्योग मंत्रालय ने अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता टेस्ला से कहा है कि वह पहले भारत में अपने इलेक्ट्रिक वाहनों का विनिर्माण शुरू करे, उसके बाद ही किसी टैक्स रियायत पर विचार किया जा सकता है. पीटीआई के मुताबिक सरकारी सूत्रों ने कहा कि सरकार किसी वाहन फर्म को ऐसी रियायतें नहीं दे रही है और टेस्ला को शुल्क लाभ देने से भारत में अरबों डॉलर का निवेश करने वाली दूसरी कंपनियों को अच्छा संकेत नहीं मिलेगा.More Related News

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












