
सरकार का बिग प्लान, अब पोस्ट ऑफिस से सीधे बैंक अकाउंट में भेज सकेंगे पैसे!
AajTak
अभी पोस्ट ऑफिस अकाउंट से बैंक अकाउंट में या बैंक अकाउंट से पोस्ट ऑफिस अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा नहीं है. सरकार जल्दी ही यह सुविधा लोगों को देने की तैयारी कर रही है.
अभी एक बैंक खाते से किसी दूसरे बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर (Money Transfer) करना चुटकियों का काम हो चुका है. हालांकि अगर पोस्ट ऑफिस के खाते (Post Office Account) से बैंक के खाते (Bank Account) में पैसे ट्रांसफर करना हो तो लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. अब जल्दी ही ये दिक्कतें समाप्त होने वाली हैं. सरकार इस बात की तैयारी कर रही है कि पोस्ट ऑफिस और बैंक के खातों के बीच उसी तरह से सहजता से पैसे ट्रांसफर हो सकें, जैसे अभी बैंक के 2 खातों के बीच होता है.
सरकार ने लोकसभा में दी ये जानकारी
मिनिस्टर ऑफ स्टेट फोर कम्युनिकेशंस (MoS Communications) देवुसिंह चौहान (Devusinh Chauhan) ने एक साव के जवाब में लोकसभा में इसकी जानकारी दी. मंत्री से पोस्टल और बैंक अकाउंट के बीच पैसों के ऑनलाइन ट्रांसफर की मंजूरी दिए जाने के बारे में सवाल पूछा गया था. इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सरकार पोस्ट ऑफिस के अकाउंट से बैंक अकाउंट में और बैंक अकाउंट से पोस्ट ऑफिस के अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर (Online Money Transfer) करने की सुविधा देने के लिए एनईएफटी (NEFT) और आरटीजीएस (RTGS) मुहैया कराने की दिशा में काम कर रही है.
कोर बैंकिंग से जुड़ जुके ज्यादातर पोस्ट ऑफिस
कैबिनेट राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि अभी तक देश के कुल डाक घरों में से 1,52,514 को कोर बैंकिंग सिस्टम के दायरे में लाया जा चुका है. पूरे देश में अभी 1,58,526 पोस्ट ऑफिस हैं. इसका मतलब हुआ कि अब सिर्फ 6,012 पोस्ट ऑफिस ही ऐसे बचे हैं, जिन्हें अब तक कोर बैंकिंग सिस्टम से जोड़ा नहीं गया है.
इन योजनाओं पर किया जा रहा विचार

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












