
सरकारों के पास नहीं है फ्री वैक्सीन, फिर महंगे प्राइवेट अस्पताल कैसे दे रहे हैं टीका: AAP
AajTak
आम आदमी पार्टी नेता आतिशी मार्लेना ने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों से होटलों से क्या सांठगांठ है भाजपा की केंद्र सरकार की, यह हम जानना चाहते हैं? भारत एक ऐसा देश है, जिसने ना अब तक फाइजर को अप्रूवल दिया है, ना मॉडर्ना को और न जॉनसन एंड जॉनसन को.
आम आदमी पार्टी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि एक हफ्ते से दिल्ली में युवाओं के लिए वैक्सीन खत्म है, दिल्ली सरकार दिल्ली-एनसीआर के युवाओं को मुफ्त में वैक्सीन दे रही थी, लेकिन अब वैक्सीन नहीं है. यह समस्या सिर्फ दिल्ली की नहीं है, अन्य राज्यों में भी यही हालत है. आज वैक्सीन सिर्फ महंगे प्राइवेट अस्पतालों में है, वहां 900 से 1400 रुपए तक में वैक्सीन दी जा रही है. अब महंगे फाइव स्टार होटल दो-दो दिन के वैक्सीन के पैकेज ऑफर कर रहे हैं. जो हजारों रुपये खर्च कर सकता है, उसके लिए वैक्सीन है, लेकिन सरकारों के पास नहीं है, जो फ्री में वैक्सीन लगाना चाहती है, यह कैसा घोटाला है?
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









