
सरकारी स्कूलों में होगी इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई, प्राइवेट स्कूलों की फीस होगी रेगुलेट, इस राज्य ने लिया फैसला
AajTak
School News: यह भी निर्णय लिया गया कि प्राथमिक स्तर पर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण अंग्रेजी शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित करने, बच्चों के लिए स्कूलों में वातावरण को आकर्षक बनाने, परिसर को साफ सुथरा रखने, मध्याह्न भोजन में सुधार करने के लिए एक कार्य योजना और भोजन कार्यक्रम तैयार किया जाएगा.
School News: तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य के अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम शुरू करने के लिए कानून लाने का फैसला किया है. इसके साथ ही प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में फीस रेगुलेट करने का भी निर्णय लिया गया है. कैबिनेट ने माना कि अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा की मांग में वृद्धि हुई है. सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई की मांग उठ रही है और ग्रामीण क्षेत्रों में माता-पिता अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए तैयार हैं यदि वहां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई हो तो.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












