
सरकारी स्कूल के हॉस्टल में नेत्रहीन नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न, सफाईकर्मी गिरफ्तार
AajTak
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस की एक टीम अस्पताल गई और लड़की की मां का बयान दर्ज किया. इसके बाद इस मामले में 16 जुलाई को पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. अब पुलिस को तलाश थी आरोपी की.
हैदराबाद के मलकपेट इलाके में दृष्टिबाधित लड़कियों के सरकारी स्कूल में एक दृष्टिबाधित लड़की का यौन उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है. इस केस में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने स्कूल के एक सफाईकर्मी को हिरासत में लिया है.
हैदराबाद पुलिस ने इस घटना के संबंध में गुरुवार को जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि इस मामले का खुलासे की कहानी भी हैरान करने वाली है. असल में नाबालिग लड़की को 15 जुलाई के दिन उसकी मां स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर सरकारी अस्पताल ले गई थी और जहां डॉक्टरों ने पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी.
शहर के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस की एक टीम अस्पताल गई और लड़की की मां का बयान दर्ज किया. इसके बाद इस मामले में 16 जुलाई को पोक्सो अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया. अब पुलिस को तलाश थी आरोपी की.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इलाज के बाद पीड़ित लड़की को अस्पताल से छुट्टी मिल गई. इसके बाद उसका बयान भी दर्ज किया गया. मामले की जांच के दौरान पुलिस ने स्कूल के छात्रावास में रहने वाले एक सफाईकर्मी की पहचान आरोपी के रूप में की.
पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति ने 7 जुलाई को लड़की का यौन उत्पीड़न किया था. जिसके चलते अब बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया गया. अब पुलिस उससे पूछताछ भी कर रही है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने पहले भी किसी लड़की के साथ ऐसी कोई हरकत तो नहीं की थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







