
सरकारी स्कूल के बच्चों को खिलाया कुत्तों का जूठा खाना, अब 84 बच्चों को देने होंगे 25-25 हजार रुपये
AajTak
28 जुलाई 2025 को पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील के तहत बच्चों को वह भोजन परोसा गया, जिसे आवारा कुत्ते पहले ही जूठा कर चुके थे. बच्चों ने जब इसकी शिकायत अभिभावकों से की तो स्कूल समिति की बैठक हुई और दबाव में आकर छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के लच्छनपुर सरकारी मिडिल स्कूल में बच्चों को मिड-डे मील के तहत कुत्तों का जूठा खाना परोसे जाने के मामले में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पूरे मामले को बेहद गंभीर और संवेदनशील मानते हुए पीड़ित बच्चों को 25-25 हजार रुपये मुआवजा एक माह के भीतर देने का आदेश दिया.
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का स्पष्ट निर्देश है
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस तरह की घटना बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन से खिलवाड़ है. अदालत ने शिक्षा सचिव को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस व्यवस्था की जाए. अदालत ने यह भी निर्देश दिए कि जिन बच्चों ने कुत्तों का जूठा खाना खाया है, उनका पूरा वैक्सीनेशन अभियान सुनिश्चित किया जाए.
मामला कैसे सामने आया
3 अगस्त को मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि 28 जुलाई 2025 को पलारी ब्लॉक के लच्छनपुर सरकारी मिडिल स्कूल में मिड-डे मील के तहत बच्चों को वह भोजन परोसा गया, जिसे आवारा कुत्ते पहले ही जूठा कर चुके थे. बच्चों ने जब इसकी शिकायत अभिभावकों से की तो स्कूल समिति की बैठक हुई और दबाव में आकर छात्रों को एंटी-रेबीज वैक्सीन दी गई.
आंकड़ों में उलझन, कोर्ट का स्पष्ट आदेश

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












