
सरकारी स्कूल के टीचर ने 7वीं क्लास की छात्रा से की छेड़छाड़, ग्रामीणों ने किया हंगामा
AajTak
ओडिशा के केंद्रपाड़ा में एक सरकारी हाई स्कूल के शिक्षक पर कक्षा 7 की छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है. स्कूल के प्रधानाध्यापक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन परिजन शिकायत दर्ज कराने को तैयार हैं.
ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के एक सरकारी स्कूल के टीचर को कक्षा 7 की छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह घटना जिले के तटीय गांव डंगामाल में हुई है, जहां इस शर्मनाक घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, आरोपी शिक्षक को तलचुआ के मरीन थाना क्षेत्र की पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई तब हुई जब डंगामाल स्थित नागा नारायण हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी.
बताया जा रहा है कि शिक्षक ने स्कूल की कक्षा 7 की कुछ छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार किया, जिसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को मिली और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया.
तलचुआ मरीन पुलिस थाना के प्रभारी बिमल मलिक ने बताया, 'हमने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ जारी है. फिलहाल इस मामले में कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है. हम पीड़ित छात्राओं के परिजनों के संपर्क में हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की सहमति दी है.'
हालांकि, इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अभी अधिक जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है. बिमल मलिक ने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िताओं की पहचान गुप्त रखी जा रही है और उन्हें हरसंभव सुरक्षा और सहयोग मुहैया कराया जाएगा.
स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों में इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है. उन्होंने स्कूल प्रबंधन और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











