
सरकारी नौकरी: BPSC ने 935 पोस्ट पर निकाली भर्ती, 27 अगस्त से आवेदन शुरू
AajTak
BPSC Jobs 2025: बिहार सरकार ने 935 रिक्तियों की घोषणा की है. इस पोस्ट के लिए स्नातक पास उम्मीदवार 27 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं.
BPSC Jobs 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू होगी. उम्मीदवार BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
इस लिंक पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं
क्या होनी चाहिए एजुकेशनल क्वालिफिकेशन इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों के पास किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए.
कितनी होनी चाहिए आयु सीमा सहायक शिक्षा विकास अधिकारी (AEDO) के पोस्ट पर आवेदन करने वालों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमानुसार छूट दी जाएगी.
कैसे होगा सेलेक्शन इस पोस्ट पर सेलेक्शन के लिए लिखित परीक्षा ली जाएगी.
कितना लगेगा आवेदन शुल्क इस पोस्ट पर आवेदन करने वालों को 100 रुपये फीस लगेगी. अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क ₹200 लगेगा.













