
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, UPSC ने IES और ISS पदों पर निकाली भर्ती; जानें आवेदन की पूरी डिटेल्स
ABP News
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए UPSC ने IES और ISS परीक्षा के आवेदन शुरू कर दिए हैं. उम्मीदवार 3 मार्च तक अप्लाई कर सकते हैं.जानें आवेदन की डिटेल्स.
UPSC ने IES और ISS परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है. संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2026 के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है.इस भर्ती के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण विभागों में किया जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 3 मार्च 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
कितने पदों पर होगी भर्तीUPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती अभियान के तहत कुल 44 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. IES के लिए 16 पद निर्धारित किए गए हैं. वहीं ISS के लिए 28 पद तय किए गए हैं.यह दोनों सेवाएं केंद्र सरकार की प्रतिष्ठित सेवाओं में शामिल हैं.
उम्र सीमा इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है. नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2005 के बाद नहीं होना चाहिए.सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जायेगी.
योग्यताIES पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र, एप्लाइड इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स या इकोनोमेट्रिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होना जरूरी है.ISS पद के लिए उम्मीदवार के पास सांख्यिकी, गणितीय सांख्यिकी या एप्लाइड सांख्यिकी विषय में बैचलर डिग्री के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है.













