
सरकारी आवास में प्रेमिका के साथ सोए थे CO, दीवार फांदकर पहुंची पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, फिर घर में कर दिया लॉक
AajTak
गढ़वा के सीओ अपनी प्रेमिका के साथ सरकारी आवास पर सो रहे थे. इसकी जानकारी जैसे ही पत्नी को लगी वह चुपके से पहुंच गई और रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद पत्नी ने दोनों को घर के अंदर ही बंद कर दिया.
झारखंड के गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ को उनकी पत्नी ने सरकार आवास में प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया था. जिससे उनकी पत्नी आक्रोशित हो गई और उन्हें घर के अंदर कैद कर लिया. घर से बाहर निकलने के लिए सीओ रिक्वेस्ट करते रहे, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. जिसके बाद सीओ खुद छत से कूद गए और हंगामा करने लगे. वहीं, सूचना पर बड़े अधिकारी और पुलिसकर्मी भी आ गए. जिसके बाद सीओ की प्रेमिका को पुलिस के हवाले कर दिया गया.
दरअसल गढ़वा जिले के माझीयाओ अंचल के सीओ प्रमोद कुमार अपनी प्रेमिका के साथ एक ही रूम में सोए हुए थे. जिसकी सूचना उनकी पत्नी डॉ. श्यामा रानी को लगी तो वह सुबह 4 बजे सरकारी आवास पहुंच गईं. इसके बाद वह दीवार फांदकर चुपके से अंदर गईं तो सीओ प्रेमिका के साथ सोए हुए थे. इस पर पत्नी ने तुरंत बाहर से दरवाजा बंद कर दिया.
यह भी पढ़ें: दामाद को हुआ सास से प्यार, चुपके-चुपके रात में मिलने लगे, पत्नी ने पकड़ा फिर पेड़ से बांधकर पीटा
पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ने के बाद किया लॉक
इस पर सीओ दरवाजा खोलने के लिए कहते रहे, लेकिन पत्नी ने दरवाजा नहीं खोला. मामला सरकारी आवास का था तो सूचना लगते ही पुलिस के बड़े-बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. लेकिन पत्नी के आगे किसी की नहीं चली. अंत में थक-हारकर सीओ साहब छत से कूद गए और हंगामा करने लगे.
इसी बीच माझीयाओ पुलिस भी सीओ आवास पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में ले लिया. सीओ की पत्नी ने कहा की मुझे बहुत पहले से शक था. लेकिन आज रंगे हाथ पकड़ भी लिया. अब हम कानून का सहारा लेंगे. आपको बता दें कि सीओ की पत्नी बिहार के पूर्व सांसद श्रीराम मांझी की बेटी हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








