
समुद्र में भारत ने जब्त किए तीन तेल टैंकर, ईरान बोला- हमारा कोई संबंध नहीं
AajTak
भारतीय तटरक्षक बल ने अंतरराष्ट्रीय तेल तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन जहाज जब्त किए थे, जिन्हें ईरान से जुड़ा माना जा रहा था. हालांकि ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने इससे संबंध होने से इनकार किया है. कार्रवाई मुंबई तट से दूर समुद्र में निगरानी और तकनीकी इनपुट के आधार पर की गई थी.
अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र में तेल तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए भारतीय तटरक्षक बल ने तीन संदिग्ध जहाजों को जब्त किया था. यह कार्रवाई 5-6 फरवरी को समुद्र और हवाई संसाधनों के समन्वित ऑपरेशन के तहत की गई. वहीं, अब ईरान की राष्ट्रीय तेल कंपनी ने दावा किया है कि जब्त किए गए इन जहाजों का उससे कोई संबंध नहीं है.
तटरक्षक अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान ऐसे नेटवर्क को निशाना बनाकर चलाया गया था जो संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों से सस्ते तेल की खेप लेकर समुद्र के बीच ट्रांसफर करता था, ताकि कस्टम शुल्क और समुद्री नियमों से बचा जा सके. तकनीकी निगरानी सिस्टम ने भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र के भीतर संदिग्ध गतिविधियों का संकेत दिया, जिसके बाद कार्रवाई की गई.
यह भी पढ़ें: फारस की खाड़ी में ईरानी नौसेना की बड़ी कार्रवाई... दो टैंकर जब्त किए, हिरासत में 15 क्रू मेंबर
तीनों जहाजों को मुंबई से करीब 100 नॉटिकल मील पश्चिम में रोका गया. अधिकारियों का कहना था कि ये जहाज अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में तेल आधारित कार्गो का जहाज से जहाज ट्रांसफर कर रहे थे. डिजिटल निगरानी और डेटा पैटर्न विश्लेषण में असामान्य गतिविधि और समुद्र में जहाजों के एकत्र होने के संकेत मिले थे, जिसके बाद तुरंत तटरक्षक जहाज और विमान तैनात किए गए.
तलाशी के दौरान जहाजों से प्राप्त इलेक्ट्रॉनिक डेटा, दस्तावेजों की जांच और चालक दल से पूछताछ के आधार पर पूरी घटना का पता लगाया गया. शुरुआती जांच में सामने आया था कि यह नेटवर्क कई देशों में फैले संचालकों द्वारा संचालित किया जा रहा था. सस्ते तेल को समुद्री जहाजों से लाकर अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में टैंकरों में स्थानांतरित किया जाता था, जिससे कार्गो के सोर्स को छिपाया जा सके.
यह भी पढ़ें: US के साथ परमाणु वार्ता से पहले ईरान का शक्ति प्रदर्शन... होर्मुज स्ट्रेट में किया सैन्य अभ्यास

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







