
समुद्र में घूमने निकले दो दोस्त 29 दिनों तक रहे लापता, बारिश का पानी पीकर रहे जिंदा
AajTak
लिवे नानजिकाना अपने दोस्त जूनियर कोलोनी के साथ 3 सितंबर को मोनो आइलैंड से 60-हॉर्सपावर की एक छोटी मोटरबोट पर घूमने निकले थे. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक उनके ट्रैकर ने अचानक काम करना बंद कर दिया जिसके बाद उनके लिए पर्यटन खुद के जीवन के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में बदल गया.
घूमना किसे पसंद नहीं होता लेकिन लिवे नानजिकाना और जूनियर कोलोनी नाम के शख्स के साथ जो हुआ वो जानकर आप दंग रह जाएंगे. दरअसल दोनों दोस्त एक आइलैंड से घूमने निकले थे और अचानक इनके जीपीएस ट्रैकर ने काम करना बंद कर दिया जिसके बाद यह समुद्र में ही 29 दिनों तक लापता रहे. अब इस चुनौती से सुरक्षित बचकर आने के बाद दोनों दोस्तों ने कहा है कि यह हर चीज से एक अच्छा ब्रेक था. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
दरअसल लिवे नानजिकाना अपने दोस्त जूनियर कोलोनी के साथ 3 सितंबर को मोनो आइलैंड से 60-हॉर्सपावर की एक छोटी मोटरबोट पर घूमने निकले थे. द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक उनके ट्रैकर ने अचानक काम करना बंद कर दिया जिसके बाद उनके लिए पर्यटन खुद के जीवन के अस्तित्व को बचाने की लड़ाई में बदल गया. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)
दोनों दोस्त सोलोमन द्वीप के नाविक हैं और न्यू जॉर्जिया द्वीप की यात्रा के दौरान जीपीएस खराब होने के बाद दिशाहीन होकर बहने लगे. उनके पास खाने के लिए सिर्फ संतरे की एक बोरी थी. (सांकेतिक तस्वीर/Getty)

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












