
समुद्र का बढ़ेगा पारा! मार्च से मई के बीच आयेंगे ये बदलाव... WMO की रिपोर्ट
AajTak
मार्च से मई 2026 के बीच भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में मौसम का बदलाव देखने को मिल सकता है. पश्चिमी प्रशांत में समुद्र का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म रहने की संभावना है. इसकी वजह से पूर्व और पश्चिमी हिस्सों के बीच तापमान का अंतर बना रह सकता है.
नवंबर 2025 से जनवरी 2026 तक ग्लोबल सी-सर्फेस टेम्परेचर यानी समुद्री सतह का तापमान औसत से काफी ऊपर बना रहा. वर्ल्ड मेटियोरोलॉजिकल ऑर्गनाइजेशन (WMO) के मुताबिक, दोनों गोलार्धों के उपोष्णकटिबंधीय महासागरों में उल्लेखनीय गर्माहट दर्ज की गई. प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय हिस्से में, अंतरराष्ट्रीय डेट लाइन के पूर्व में समुद्र का तापमान सामान्य से थोड़ा कम रहा.
इसी वजह से ला नीना (La Niña) की हल्की स्थिति बनी रही. भले ही मध्य और पूर्वी प्रशांत में तापमान ज्यादा अलग नहीं था, लेकिन पूर्व और पश्चिम के बीच तापमान का अंतर बना रहा. इससे मौसम पर ला नीना जैसा असर दिखा.
हिंद महासागर में भारतीय महासागर द्विध्रुव (IOD) नेगेटिव चरण में रहा. इंडोनेशिया के पास समुद्र का पानी सामान्य से ज्यादा गर्म था. हालांकि अब इस गर्मी की तीव्रता धीरे-धीरे कम हो रही है.
यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में गर्मी की एंट्री... 30 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान! दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, देशभर में बदल रहा मौसम
मार्च से मई के बीच बदलेगा तापमान मार्च से मई 2026 के दौरान भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में बदलाव का दौर देखने को मिल सकता है. अनुमान है कि मध्य और पूर्वी प्रशांत में जो समुद्री सतह तापमान (SST) सामान्य से कम है, मौजूदा कमजोर ला नीना (La Niña) खत्म होते हुए स्थिति ENSO-न्यूट्रल की ओर बढ़ सकती है.
हालांकि समुद्र के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा. पश्चिमी प्रशांत महासागर में सामान्य से ज्यादा तापमान बने रहने की संभावना है. इससे पूर्व और पश्चिम के बीच तापमान का अंतर बना रहेगा. यह अंतर वायुमंडलीय हालात को अब भी ला नीना जैसे प्रभाव देने में भूमिका निभा सकता है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








