
समुद्री सुरक्षा पर जोर, उत्तर कोरिया को बताया खतरा, आतंकवाद की निंदा... QUAD ने जारी किया संयुक्त बयान
AajTak
क्वाड नेताओं ने कहा, 'हम सब मिलकर लगभग दो अरब लोगों और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के एक तिहाई से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं. हम किसी भी अस्थिर करने वाली या एकतरफा कार्रवाई का दृढ़ता से विरोध करते हैं जो बलपूर्वक या दबाव से यथास्थिति को बदलने का प्रयास करती है.'
अमेरिका में शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को क्वाड शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ. भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्राध्यक्षों ने इसमें शिरकत की. समिट के बाद सदस्य देशों ने एक संयुक्त बयान जारी किया. क्वाड देश समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए हैं. इसके अलावा उन्होंने उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च और क्रॉस बॉर्डर आंतकवाद पर चिंता जाहिर की है और इसकी निंदा की.
क्वाड नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा, 'हम घोषणा करते हैं कि अमेरिकी तट रक्षक, जापान तट रक्षक, ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल और भारतीय तट रक्षक समुद्री सुरक्षा को आगे बढ़ाने के लिए 2025 में पहला क्वाड-एट-सी शिप ऑब्जर्वर मिशन शुरू करने की योजना बना रहे हैं और भविष्य के आने वाले वर्षों में इंडो-पैसिफिक में आगे के मिशन जारी रखेंगे.'
क्वाड ने की 'MAITRI' की घोषणा
बयान में कहा गया, 'आज हम इंडो-पैसिफिक में प्रशिक्षण के लिए एक नई क्षेत्रीय समुद्री पहल (MAITRI) की घोषणा कर रहे हैं, ताकि क्षेत्र में हमारे साझेदार IPMDA और अन्य क्वाड इनिशिएटिव के माध्यम से प्राप्त उपकरणों को अधिक से अधिक बढ़ा सकें, अपने जल क्षेत्र की निगरानी और सुरक्षा कर सकें, अपने कानूनों को लागू कर सकें और गैरकानूनी गतिविधियों को रोक सकें. हम 2025 में भारत की ओर से MAITRI वर्कशॉप के उद्घाटन की मेजबानी करने की उम्मीद करते हैं.'
'किसी भी तरह की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हैं'
क्वाड नेताओं ने कहा, 'हम सब मिलकर लगभग दो अरब लोगों और वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद के एक तिहाई से अधिक का प्रतिनिधित्व करते हैं. हम एक स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं. हम किसी भी अस्थिर करने वाली या एकतरफा कार्रवाई का दृढ़ता से विरोध करते हैं जो बलपूर्वक या दबाव से यथास्थिति को बदलने का प्रयास करती है. हम इस क्षेत्र में हाल के अवैध मिसाइल लॉन्च की निंदा करते हैं जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन हैं. दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (ASEAN), प्रशांत द्वीप समूह फोरम (PIF) और हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (IORA) सहित क्षेत्रीय संगठनों के नेतृत्व का सम्मान क्वाड के केंद्र में है और रहेगा.'

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.

बांग्लादेश में एक तरफ संविधान के रिफॉर्म का सवाल खड़ा है तो दूसरी तरफ यूएस से हुई ट्रेड डील की विसंगतियां. अंतरिम सरकार चला रहे मोहम्मद यूनुस ने जाते जाते तारिक रहमान को ऐसी उलझन में डाला है कि उनके लिए आगे बढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं. दोनों में शक्ति संतुलन का सवाल है. रिफॉर्म में आंतरिक शक्ति संतुलन रखना है, जबकि यूएस डील में बाहरी शक्ति संतुलन.








