
समाजवादी पार्टी ने फाइनल की MLC की लिस्ट! इन 4 चेहरों का विधान परिषद जाना तय
AajTak
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव होना है. यूपी में 13 MLC सीटों में से 9 पर बीजेपी का जीतना तय माना जा रहा है. वहीं, सपा को चार सीट मिलने का अनुमान है.
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 13 सीटों पर 20 जून को चुनाव होना है. इसके लिए समाजवादी पार्टी ने MLC के चारों कैंडिडेट के नाम लगभग तय कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ ही सोबरन सिंह के बेटे मुकुल यादव, सुशील आनंद और शाहनवाज़ खान उर्फ़ शब्बू का नाम फाइनल माना जा रहा है. हालांकि स्वामी प्रसाद मौर्य मंगलवार को ही नामांकन करने वाले थे, लेकिन तब उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल नहीं होने की वजह से प्लान टाल दिया गया था.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पार्टी ने सोबरन सिंह यादव के बेटे मुकुल यादव के नाम पर मुहर लगा दी है. बता दें कि सोबरन सिंह यादव मैनपुरी की करहल सीट से विधायक रह चुके हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के लिए अपनी सीट भी छोड़ दी थी. अब उनके बेटे मुकुल यादव का विधान परिषद जाना लगभग तय माना जा रहा है.
वहीं समाजवादी पार्टी दलित नेता सुशील आनंद को विधान परिषद भेज सकती है. सुशील आनंद दलित नेता बलिहारी बाबू के पुत्र हैं. बलिहारी बाबू लंबे समय तक बसपा में रहे. बाद में उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली थी. वहीं आजमगढ़ के बलिराम यादव का नाम भी तेजी से चर्चा में आया है. माना जा रहा है कि अगर सुशील विधान परिषद नहीं गए, तो बलिराम यादव को भेजा जा सकता है.
एक सीट आज़म खान के कोटे की मानी जा रही है. इस सीट से आजम खान के नज़दीकी और सहारनपुर निवासी सरफ़राज़ खान के पुत्र शाहनवाज़ खान उर्फ़ शब्बू को विधान परिषद भेजे जाने की चर्चा है.
यूपी में 13 MLC सीटों में से 9 पर बीजेपी का जीतना तय माना जा रहा है. वहीं, सपा को चार सीट मिलने का अनुमान है. सपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल कर दिया है. स्वामी प्रसाद मौर्य पहले मंगलवार को नामांकन करने वाले थे. लेकिन उनका नॉमिनेशन टाल दिया गया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










