
समांथा प्रभु ने की डिवोर्स के बारे में बात, बताया एक्स पति सामने आया तो क्या करेंगी
AajTak
करण जौहर ने समांथा प्रभु से पूछा कि अपने फैंस को तलाक के बारे में बताना उनके लिए कैसा था. समांथा कहती हैं कि फैंस के सामने अपनी जिंदगी रखना उनकी चॉइस थी.
साउथ की फेमस एक्ट्रेस समांथा प्रभु ने कॉफी विद करण 7 से अपना कॉफी डेब्यू किया. समांथा गुरूवार के एपिसोड में अक्षय कुमार संग नजर आईं. इस एपिसोड में उन्होंने होस्ट करण जौहर की टांग खींची, अक्षय कुमार संग मस्ती की और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे भी किए. समांथा से करण ने उनके तलाक के बारे में पूछा जिसपर उन्होंने काफी सोच-समझकर जवाब दिए.
तलाक को लेकर समांथा ने की बात
करण जौहर ने समांथा प्रभु से पूछा कि अपने फैंस को तलाक के बारे में बताना उनके लिए कैसा था. समांथा कहती हैं कि फैंस के सामने अपनी जिंदगी रखना उनकी चॉइस थी. ऐसे में वह इसको लेकर शिकायत नहीं कर सकती हैं. जब वह अपने एक्स पति से अलग हुईं, तो वह इसे लेकर हो रही बात पर शिकायत नहीं कर सकती थीं, क्योंकि फैंस ने उनकी जिंदगी में इन्वेस्ट किया था. लोग उनसे जवाब मांग रहे थे और समांथा के पास वो नहीं थे.
इसके बाद करण ने समांथा से पूछा कि उनकी जिंदगी तलाक के बाद कैसी रही हैं. समांथा ने कहा, 'मुश्किल रही हैं. लेकिन अब सब ठीक है. मैं पहले से ज्यादा ताकतवर हो गई हूं.' करण ने पूछा कि क्या समांथा और उनके एक्स पति के बीच हार्ड फीलिंग्स हैं? समांथा ने कहा, 'क्या हार्ड फीलिंग्स का मतलब है कि अगर हम एक कमरे में साथ हैं, तो आपको नुकीली चीजें छुपानी पड़ेंगी, तो इसका जवाब हां, अभी ऐसा ही है.' उन्होंने बताया कि अभी उनके बीच आपसी सहमति नहीं है. लेकिन उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय भी यह भी हो जाएगा.
करण ने की समांथा की तारीफ
इस एपिसोड में समांथा ने 'द फैमिली मैन' वेब सीरीज में काम करने को लेकर भी बात की. साथ ही उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के गाने ओ अंटावा में उन्हें पसंद करने के साथ-साथ दर्शकों ने उन्हें क्रिटिसाइज भी किया था. इसपर करण जौहर ने समांथा की तारीफ की. करण ने कहा कि गाने में समांथा ने कमाल किया था और वह बहुत सही भी लगी थीं. इतना ही नहीं, करण जौहर ने अपने शो के लिए पैन इंडिया पोल रखा था, जिसमें समांथा प्रभु को नंबर 1 पैन इंडिया स्टार चुना गया.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










