
समस्तीपुर: एक हजार शराब की बोतलें, पिस्टल और कारतूस के साथ 6 कारोबारी गिरफ्तार, एक फरार
AajTak
समस्तीपुर के हसनपुर में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब और हथियार के साथ 6 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक शराब कारोबारी भागने में सफल रहा. पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है.
बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब के साथ 6 कारोबारियों को गिरफ्तार किया है. मामला हसनपुर का है. आरोपियों के पास से 1056 अंग्रेजी शराब की बोतलें, एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, दो मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए.
हसनपुर के SHO पंकज कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर छापेमारी की. दरअसल, उन्हें सूचना मिली थी कि शराब कारोबारी अवध किशोर राय शराब की बड़ी खेप देवधा गांव में उतारने वाला है. पुलिस ने एक टीम बना कर जब छापेमारी की तो अवध किशोर किसी तरह भागने में सफल रहा. लेकिन उसके 6 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.
पकड़े गए शराब कारोबारियों की पहचान राजीव कुमार, चंदन झा, रूपेश कुमार, विकास कुमार, अभय कुमार और पिंटू कुमार के रूम में हुई है. फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. साथ ही इनका आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.
उल्लेखनीय है कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने के बावजूद प्रदेश भर में अवैध शराब का कारोबार (Illegal Liquor Trade) तेजी से फल-फूल रहा है. ऐसे में समस्तीपुर जिले में पुलिस ने शराब कारोबारियों पर नकेल कसने के लिए विशेष छापेमारी अभियान चला रखा है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









