
समय बड़ा बलवान, जनता सिखाएगी BJP को सबक... अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बरसे अखिलेश यादव
AajTak
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जितने नेताओं को चाहे, जेल भेज सकती है. मगर, जनता को जेल नहीं भेज पाएंगी. समय बड़ा बलवान होता है. समय आने पर जनता उन्हें सबक सिखाएगी. झूठे केस दर्ज कराने में भाजपा ने 'ब्रह्मांड रिकॉर्ड' बना दिया है. उन्होंने आजम खान पर भी बात की और कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को भाजपा की आलोचना की. उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) नेताओं को जेल में डाल सकते हैं, लेकिन जनता को नहीं, जो उन्हें सबक सिखाएगी.
जेल में बंद पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात के बाद उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री को जेल भेजने और समाचारों को नियंत्रित करने से उन्हें मदद नहीं मिलेगी. वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं और उन लोगों की आवाज दबा रहे हैं जो सच्चाई उठाना चाहते हैं.’
अखिलेश यादव ने कहा, ‘वे (भाजपा) जितने नेताओं को चाहें जेल भेज सकते हैं, लेकिन जनता को जेल नहीं भेज पाएंगे.’ समय बड़ा बलवान होता है. समय से अधिक बलवान कोई नहीं है. समय आने पर जनता उन्हें सबक सिखाएगी. जनता इंतजार कर रही है कि कब उन्हें वोट देने का मौका मिलेगा.
यह भी पढ़ें- 'PDA किसी की जेब का एजेंडा नहीं', सपा से गठबंधन टूटने के बाद पल्लवी पटेल का अखिलेश यादव पर वार
हर जगह दर्ज हो रहे फर्जी केस
सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं, कहीं भी देखिए. हर जगह फर्जी मुकदमे दर्ज हो रहे हैं. चुनावी बांड के खुलासे के कारण दिल्ली में भी क्या हो रहा है, देखिए. दिल्ली के मुखमंत्री को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया. सीबू सरोने के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कराए. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा फर्जी मामले दर्ज कराने का 'ब्रह्मांड रिकॉर्ड' बना रही है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












