
सब-इंस्पेक्टर पद के लिए मां दे रही थी फिटनेस टेस्ट, महिला पुलिस ने बच्चे को संभाला, फोटो हो रहा वायरल
AajTak
तमिलनाडु पुलिस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. एक महिला का सब इंस्पेक्टर पद के लिए फिटनेस टेस्ट होना था. इस दौरान उसके साथ उसके बच्चे को संभालने के लिए कोई नहीं था. जब महिला पुलिस अधिकारियों ने देखा तो वे बच्चे को संभालने के लिए आगे आ गईं. महिला पुलिस ने साड़ी से पालना बनाकर बच्चे को झुलाया. इसकी तस्वीर वायरल हो रही है.
तमिलनाडु के त्रिची में एक महिला पुलिस भर्ती में फिटनेस टेस्ट देने के लिए अपने बच्चे के साथ लेकर पहुंची. इस दौरान वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने जब उसकी गोद में बच्चे को देखा तो वे उसे संभालने के लिए पहुंच गईं. महिला पुलिस कर्मियों ने बच्चे को संभाला. इस दौरान महिला ने फिटनेस टेस्ट कंप्लीट किया. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है.
जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु महिला पुलिस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा और प्रमाण पत्र सत्यापन के बाद 233 कैंडिडेट्स को फिटनेस टेस्ट के लिए चुना गया था. इस टेस्ट में हाइट, वेट और अन्य शारीरिक दक्षताओं की जांच की जाती है. इस टेस्ट के दौरान सख्त नियम रखे गए.
जहां पर फिटनेस टेस्ट होना था, उस जगह कैंडिडेट्स के साथ न तो उनको कोई रिश्तेदार जा सकता था और न ही कोई सामान ले जाने की अनुमति थी. ऐसे में एक महिला कैंडिडेट अपने बच्चे के साथ फिटनेस टेस्ट में पहुंची. उसके सामने समस्या यह थी कि फिटनेस टेस्ट के दौरान बच्चे को कौन संभालता. बच्चे की देखभाल करने वाला कोई नहीं था, जबकि फिटनेस टेस्ट घंटों तक चलना था. इस दुविधा में फंसी महिला की मदद के लिए महिला पुलिस अधिकारी बच्चे की देखभाल के लिए आ गईं. महिला पुलिस अधिकारियों ने साड़ी से पालना बनाया और उसमें बच्चे को झुलाया. महिला पुलिस अधिकारियों ने बच्चे की देखभाल, तब तक की, जब तक उसकी मां का फिटनेस टेस्ट पूरा नहीं हो गया. तमिलनाडु पुलिस ने इसकी तस्वीर इंटरनेट पर शेयर की, जिसे लोगों ने खूब सराहा और महिला पुलिस अधिकारियों की तारीफ की.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








