
'सबसे साफ शहर' में एक गिलास पानी बना काल... वो 10 लोग जिन्हें लील गया थाने के टॉयलेट का गंदा पानी!
AajTak
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी की वजह से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 1400 से अधिक लोग बीमार हुए हैं. पाइपलाइन में लीकेज के कारण सीवेज पानी पीने के पानी में मिल गया था. स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और प्रभावित इलाकों में साफ पानी की सप्लाई शुरू की गई है.
बीते 7-8 वर्षों में इंदौर को आप कैसे जानते हैं? जाहिर तौर पर जवाब होगा, 'सबसे साफ शहर' , लेकिन इस 'साफ शहर' की लापरवाही ऐसी भारी पड़ी कि इसकी कीमत 10 लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. इनमें एक जान तो इतनी नन्हीं सी थी कि उसका शव उठने में सबसे भारी था.
तस्वीरें... क्या होती हैं तस्वीरें? यादों का सहारा, बीते दौर की बातें और वर्तमान में भी रहकर भूतकाल को झांक लेने की कोशिश... अक्सर उनके साथ अच्छी और खुशनुमा यादें जुड़ी होती हैं, लेकिन कुछ तस्वीरें ऐसी भी होती हैं जिनका कैप्शन सिर्फ 'विडंबना' हो सकता है.
सोचकर देखिए... जिस इंदौर को बीते 8 वर्षों से आप 'सफाई का सिरमौर' बनाते आ रहे थे, उस शहर का दूषित-गंदा पानी 10 लोगों के लिए 'जहर' बन गया. सोचने वाली बात ये भी है कि एक समाज के तौर पर हम कितने असुरक्षित हो चुके हैं, कि अब हम अपने ही हाथों से, अपने ही घर में, अपने ही शहर में सिर्फ एक गिलास पानी पीकर मर सकते हैं. साफ शहर में मौत इतनी आसान है...
यहां उन्हीं 10 लोगों की तस्वीरे हैं जो बार-बार इस लापरवाही का गवाह बनेंगी और चीख-चीख कर पूछेंगी कि हमारी क्या गलती थी?
क्या हुआ था?
इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में बीते दिनों जो हुआ, उसने इंदौर के चमकते तमगे को न सिर्फ काला कर दिया है, बल्कि यह बदनुमा दाग हमेशा के लिए शहर के दामन पर लग गया है. यहां पानी सिर्फ गंदा नहीं था, पानी जहर बन चुका था. ऐसा जहर, जिसने कई जिंदगियां लील लीं और सैकड़ों लोगों को अस्पताल के बेड तक पहुंचा दिया. जिन 10 लोगों की मौत हुई है, उनकी तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें पहली तस्वीर है 75 साल के नंदलाल की. नंदलाल पाल की तस्वीर के बैकग्राउंड में स्वच्छ सर्वेक्षण के उजले रंगों से रंगी-पुती दीवार है, लेकिन उनके घर में जो गम का अंधेरा पसरा है, उसे कौन दूर करेगा.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







