
सबरीमाला मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन 40 फीट गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत
AajTak
केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास 10 यात्रियों को लेकर एक वैन सबरीमाला मंदिर से थेनी-एंडिपेट्टी लौट रही थी. तभी रास्ते में कुमिली के पास वैन का नियंत्रण बिगड़ा और वह 40 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, 2 लोग घायल हो गए.
केरल-तमिलनाडु बॉर्डर के पास कुमिली में सबरीमाला मंदिर से वापल लौट रहे आठ तीर्थयात्रियों की सड़क हादसे में मौत हो गई. दरअसल, 10 यात्रियों को लेकर वैन सबरीमाला मंदिर से थेनी-एंडिपेट्टी लौट रही थी. तभी रास्ते में कुमिली के पास वैन का नियंत्रण बिगड़ा और वह 40 फीट नीचे खाई में गिर गई. हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, एक बच्चे समेत 2 लोग घायल हो गए.
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस को भी लोगों ने हादसे की सूचना दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को गाड़ी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. मामला दर्ज करके पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक, सभी यात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे. वे लोग सबरीमाला मंदिर से दर्शन करने वापस घर लौट रहे थे. तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.
बस हादसे में 9 लोगों की मौत हाल ही में केरल के पलक्कड़ जिले के वडक्कनचेरी इलाके में सड़क हादसा हो गया था. जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. जबकि, 38 लोग घायल हुए थे. जानकारी के मुताबिक, यहां केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की बस को स्कूली छात्रों को ले जा रही एक पर्यटक बस ने पीछे से टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद बस दलदल में गिर गई. इसमें नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. करीब 38 घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










