
सबरीमाला पर बीजेपी ही थी जिसने अपना स्टैंड नहीं बदलाः नड्डा
AajTak
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनावी नफा-नुकसान के लिए हमने सबरीमाला का मुद्दा नहीं उठाया. जनभावना को देखते हुए हमने धार्मिक पहचान और संस्कृति की रक्षा के लिए सबरीमाला पर एक स्टैंड लिया.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इंडिया टुडे कॉन्क्लेव साउथ 2021 में सबरीमाला मामले में प्रतिक्रिया दी. जेपी नड्डा ने कहा कि सबरीमाला पर बीजेपी ही थी जिसने अपना स्टैंड नहीं बदला. कांग्रेस और यूडीएफ (UDF) तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं, जबकि हम संतुष्टिकरण की राजनीति करते हैं. जेपी नड्डा ने सबरीमाला के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमने शुरू से इस मामले में स्टैंड लिया. सबरीमाला पर हमारा स्टैंड कभी नहीं बदला. हमने राजनीति के लिए नहीं, मेरिट के आधार पर स्टैंड लिया. नड्डा ने कहा हमारा मानना है कि कल्चरल और धार्मिक पहचान की रक्षा की जानी चाहिए. हम आज भी अपने स्टैंड पर कायम हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











