
सबरीमाला केस: मुख्य पुजारी के बाद तांत्रिक गिरफ्तार, ED ने दर्ज किया मनी लॉन्ड्रिंग का केस
AajTak
सबरीमाला सोना चोरी मामले में जांच तेज हो गई है. मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी के बाद अब एक तांत्रिक को भी SIT ने गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उन्होंने अनुष्ठानिक नियमों का उल्लंघन करते हुए सोने की प्लेटें मंदिर परिसर से बाहर ले जाने की चुपचाप अनुमति दी. इसी बीच ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर जांच का दायरा बढ़ा दिया है.
केरल के सबरीमाला सोना चोरी मामले में जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने शुक्रवार को लगातार दो बड़ी गिरफ्तारी की है. भगवान अयप्पा मंदिर के मुख्य पुजारी की गिरफ्तारी के बाद मंदिर के तांत्रिक कंदारारू राजीव्वारू को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस कार्रवाई से श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश और हैरानी देखने को मिल रही है.
सूत्रों के मुताबिक, तांत्रिक राजीव्वारू पर आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपी उन्नीकृष्णन पोट्टी से करीबी संबंध रखते हुए मंदिर के द्वारपालक और श्रीकोविल के दरवाजों की सोने की प्लेटों को मंदिर परिसर के बाहर रीप्लेटिंग के लिए चुपचाप अनुमति दी. स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का कहना है कि यह पूरी प्रक्रिया अनुष्ठानिक नियमों के खिलाफ थी.
तांत्रिक कंदारारू राजीव्वारू से शुक्रवार सुबह एक अज्ञात स्थान पर पूछताछ की गई और बाद में दोपहर में उन्हें SIT कार्यालय लाया गया, जहां उनकी गिरफ्तारी औपचारिक रूप से दर्ज की गई. SIT अधिकारियों के अनुसार, यह गिरफ्तारी पोट्टी और त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए पद्मकुमार के बयानों के आधार पर की गई है.
SIT की जांच में सामने आया है कि वर्ष 2019 में मंदिर परिसर के बाहर द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल के दरवाजे के फ्रेम की सोने की प्लेटों की रीप्लेटिंग कराई गई थी. आरोप है कि तांत्रिक को इसकी जानकारी थी, लेकिन उन्होंने अनुष्ठानिक उल्लंघन की रिपोर्ट नहीं की. SIT का कहना है कि उन्होंने अनुमति लिए बिना प्रक्रिया को आसान बनाया.
SIT द्वारपालक मूर्तियों और श्रीकोविल से गायब हुए सोने से जुड़े दो मामलों की जांच कर रही है. तांत्रिक की गिरफ्तारी दूसरे मामले में दर्ज की गई है. केरल हाई कोर्ट के निर्देश पर गठित SIT की जांच में यह अब तक की 11वीं गिरफ्तारी है. कंदारारू राजीव्वारू को कोल्लम विजिलेंस कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
इस बीच जांच को नया मोड़ देते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने भी सबरीमाला सोने के नुकसान मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर लिया है. ED के कोच्चि जोनल ऑफिस ने PMLA के तहत ECIR दर्ज की है. हाई कोर्ट पहले ही ED को इस मामले में स्वतंत्र जांच की अनुमति दे चुका है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.









