
'सबका साथ, सबका विकास' की कोई जरूरत नहीं... जो हमारे साथ, हम उसके साथ..., बंगाल में बोले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी
AajTak
पश्चिम बंगाल में BJP नेता शुभेंदु अधिकारी का कहना था कि हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे. मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की. आप सभी ने नारा भी दिया कि सबका साथ, सबका विकास. उसके बाद शुभेंदु ने दोनों हाथ जोड़े और अब हम ये सब नहीं कहेंगे.
पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष और बीजेपी लीडर शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा, आप (बीजेपी नेता) सभी कहते हैं- 'सबका साथ, सबका विकास', लेकिन अब हम यह नहीं कहेंगे. अब हम कहेंगे 'जो हमारा साथ, हम उनके साथ...' सबका साथ, सबका विकास कहना बंद करो. अल्पसंख्यक मोर्चा की भी जरूरत नहीं है.
शुभेंदु अधिकारी का कहना था कि हम जीतेंगे, हम हिंदुओं को बचाएंगे और संविधान को बचाएंगे. मैंने राष्ट्रवादी मुसलमानों के बारे में बात की. आप सभी ने नारा भी दिया कि सबका साथ, सबका विकास. उसके बाद शुभेंदु ने दोनों हाथ जोड़े और अब हम ये सब नहीं कहेंगे.
'हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं'
शुभेंदु अधिकारी ने कहा, जो हमारे साथ, हम उसके साथ. सबका साथ, सबका विकास बंद करो. हमें अल्पसंख्यक मोर्चे की भी जरूरत नहीं है. अंत में उन्होंने जय श्री राम के नारे लगाए. सभागार में शुभेंदु के भाषण पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर स्वागत किया.
पीएम मोदी ने दिया था 'सबका साथ, सबका विकास' का नारा
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "सबका साथ, सबका विकास" का नारा 2014 के आम चुनाव अभियान के दौरान दिया था. ये नारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी अभियान का मुख्य नारा बन गया था और इसका उद्देश्य सभी भारतीयों के समावेशी और समग्र विकास को बढ़ावा देना था. यह नारा भारत के सभी नागरिकों, विशेष रूप से पिछड़े और वंचित वर्गों के विकास और सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











