
'सबका बदला लेगा...' वासेपुर स्टाइल में सुनिए इजरायल-हमास विवाद की पूरी कहानी
AajTak
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. युद्ध में दोनों ओर के करीब 15000 लोगों की मौत हो चुकी है. एक तरफ अमेरिका इजरायल का खुलकर साथ दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर ईरान समेत कई और मुस्लिम देश हमास के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.
इजरायल और हमास के बीच भीषण युद्ध छिड़ा हुआ है. जहां गाजा में सड़कों पर टैंक और तोपें दोड़ रही हैं. हर तरफ मलबों में तब्दील इमारतें तबाही का मंजर बयां कर रही हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट और बमों की आवाज गूंज रही है. दूसरी ओर गाजा और लेबनान से इजरायल पर धूम धड़ाक रॉकेट दागे जा रहे हैं. हजारों लाशें दशकों से चली आ रही बदले की इस जंग की गवाही दे रही हैं.
इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को अब एक महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है. अब ये युद्ध सिर्फ इजरायल हमास और फिलिस्तीन के बीच सीमित नहीं रहा बल्कि इसमें अब कई और देशों और आतंकवादी संगठन की एंट्री को चुकी है. एक तरफ अमेरिका इजरायल का खुलकर साथ दे रहा है तो वहीं दूसरी ओर ईरान समेत कई और मुस्लिम देश हमास के साथ खड़े नजर आ रहे हैं.. ऐसे में चलिए इस विवाद की पूरी कहानी आपको फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर के अंदाज में समझाते हैं.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











