
सफूरा जरगर पर जामिया का एक्शन, कैंपस में एंट्री पर लगाया बैन, छात्रों को भड़काने का आरोप
AajTak
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने नोटिस में कहा है कि सफूरा जरगर साल 2020 में सीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों की आरोपी है. वह दंगों की शुरुआत करने वाले साजिशकर्ताओं में से एक है.
जामिया यूनिवर्सिटी ने एमफिल की स्कॉलर सफूरा जरगर का एडमिशन रद्द करने के बाद अब उनके कैंपस में दाखिल होने पर भी रोक लगा दी है. इसके लिए नोटिस जारी किया गया है. दरअसल, जामिया यूनिवर्सिटी का आरोप है कि सफूरा कैंपस का माहौल खराब कर रही है और मासूम छात्रों को भड़का और भटका रही है. इसके अलावा यूनिवर्सिटी ने उन छात्रों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जो सफूरा के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे थे.
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने नोटिस में कहा है कि सफूरा जरगर साल 2020 में सीएए-एनआरसी के विरोध में दिल्ली में हुए दंगों की आरोपी है. वह दंगों की शुरुआत करने वाले साजिशकर्ताओं में से एक है. सफूरा जामिया की EX-MPHIL की छात्रा है, जिसे दोबारा एडमिशन नहीं दिया गया. अब वो जामिया की छात्रा नहीं है.
यूनिवर्सिटी ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से ये देखा गया है कि वह यूनिवर्सिटी में फिजूल के मुद्दों पर प्रदर्शन करवाती है. वह मासूम छात्रों को भड़का और भटका रही है. सफूरा छात्रों का इस्तेमाल अपने सियासी एजेंडे के लिए कर रही हैं और यूनिवर्सिटी कैंपस का माहौल खराब कर रही है. इसलिए उन पर कैंपस में घुसने पर बैन लगाया जाता है.
26 अगस्त को कैंसिल हुआ था एडमिशन
बता दें कि जामिया ने स्कोलर सफूरा जरगर का एडमिशन बीती 26 अगस्त को ही कैंसिल कर दिया गया था. सफूरा ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी. डीन ऑफिस ने 26 अगस्त को नोटिस जारी कर उन्हें जानकारी दी कि उनका एडमिशन रद्द कर दिया गया. सफूरा जामिया से MPhil की स्कॉलर थी. यूनिवर्सिटी प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए वह इसका लगातार विरोध कर रही है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











