
सफलता की गारंटी बने पंकज त्रिपाठी, कहीं मुसीबत न बन जाए एक जैसे रोल्स!
AajTak
पिछले कुछ समय में पकंज सिर्फ कागज नाम की एक फिल्म में लीड रोल निभाते दिखे हैं. बाकी लगभग हर फिल्म में वो सपोर्टिंग किरदार ही करते नजर आ रहे हैं. अभी के लिए पकंज का ये अंदाज पसंद किया जा रहा है और हिट भी है, मगर इंडस्ट्री में एक्टर्स को टाइप कास्ट होते देर नहीं लगती.
एक्टर पकंज त्रिपाठी के सितारें फिलहाल बुलंद हैं. पकंज आज के समय में ऐसे एक्टर हैं जिनके पास काम की कोई कमी नहीं हैं. वो लगातार फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं. फिल्मों में पंकज को लेना मेकर्स की पहली पसंद बन गई है. मगर पंकज को फिल्मों और वेब सीरीज में देख एक बात जरूर खटकती है और वो है उनकी एक जैसी एक्टिंग. वो अपनी एक्टिंग में कुछ अलग करते नहीं दिख रहे हैं.
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











