
सपा सांसद पर देशद्रोह का केस, ओवैसी ने उठाए सवाल, पीएम पर भी साधा निशाना
AajTak
एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि तालिबान के उदय से लाभ नहीं हो सकता. ये फैक्ट है कि आप अबकी बार ट्रंप सरकार का नारा लगाइए, अमेरिका ने आपको डंप कर दिया.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने तालिबान को लेकर दिए गए बयान के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने पर सवाल उठाए हैं. ओवैसी ने साथ ही ये भी कहा कि सपा सांसद ने तालिबान पर जो कहा, उससे सहमत नहीं हूं लेकिन उनके खिलाफ क्या देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाएगा?
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











