
सपा में पार्टी विलय का चाचा शिवपाल का इंकार, भतीजे अखिलेश से गठबंधन को तैयार
AajTak
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादियों ने समाज के दम पर चार बार सरकार बनाई. भाजपा को हराने के लिए पूरे देश के समाजवादियों को एक होना पड़ेगा. साथ ही शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नहीं होगा, लेकिन प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं.
सपा से नाता तोड़कर अलग हो चुके प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव 2022 विधानसभा चुनाव के लिए गैर-भाजपावाद का नारा दिया है. उन्होंने कहा कि समाजवादियों ने समाज के दम पर चार बार सरकार बनाई. भाजपा को हराने के लिए पूरे देश के समाजवादियों को एक होना पड़ेगा. साथ ही शिवपाल यादव ने साफ तौर पर कहा कि उनकी पार्टी का सपा में विलय नहीं होगा, लेकिन प्रमुख अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए तैयार हैं. शिवपाल यादव ने आजतक से बातचीत करते हुए गैरभाजपावाद का नारा दिया है और सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टियों से बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि सभी समाजवादी एक हों और भाजपा के खिलाफ एक सशक्त विपक्ष खड़ा हो. साथ ही शिवपाल ने कहा कि वह हर तरह के लिए त्याग करने को तैयार हैं लेकिन शर्त यह है कि सभी समाजवादी पार्टी के लोग एक होकर चुनावी मैदान में उतरें.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











