
सपा ने किया MLC उम्मीदवारों के नामों का ऐलान, बाराबंकी से राजेश यादव और वाराणसी से उमेश कुमार पर लगाई मुहर
AajTak
Samajwadi Party Declares Candidates names for MLC Candidates: सपा ने बाराबंकी से राजेश यादव, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश कुमार और पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.
UP MLC Election News: समाजवादी पार्टी ने बुधवार रात उत्तर प्रदेश विधान परिषद् (UP Vidhan Parishad) चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. सपा ने बाराबंकी से राजेश यादव, जौनपुर से मनोज कुमार, वाराणसी से उमेश कुमार और पीलीभीत शाहजहांपुर से अमित यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.
इसके अलावा पार्टी ने प्रतापगढ़ से विजय बहादुर यादव, आगरा फिरोजाबाद से दिलीप सिंह यादव, गोरखपुर महाराजगंज से रजनीश यादव, झांसी जालौन ललितपुर से श्याम सुंदर सिंह, लखनऊ उन्नाव से सुनील कुमार सिंह साजन, बस्ती सिद्धार्थनगर से संतोष यादव सनी, रायबरेली से वीरेंद्र शंकर सिंह, फैजाबाद से हीरालाल यादव, आजमगढ़ मऊ से राकेश कुमार यादव "गुड्डू" और रामपुर बरेली से मसकूर अहमद को प्रत्याशी बनाया गया.
यूपी में बुधवार को MLC चुनाव नामांकन की तारीख बढ़ा दी गई है. अब 19 मार्च की जगह 21 मार्च तक प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल कर सकेंगे. 36 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनावों के लिए नामांकन 15 मार्च से शुरू हुआ है.
यूपी में विधान परिषद का प्रारूप
विधान परिषद में 6 साल के लिए सदस्य चुने जाते हैं. यूपी में परिषद की कुल 100 सीटें हैं. अलग-अलग तरीके से चुनकर पहुंचते हैं. 100 में से 36 सीटें स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि चुनते हैं. इसके अलावा कुल 100 सीटों में से 1/12 यानी 8-8 सीटें शिक्षक और स्नातक क्षेत्र के लिए आरक्षित हैं. वहीं, 10 अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों को राज्यपाल विधान परिषद के रूप में मनोनीत करते हैं. बाकी बची 38 सीटों पर विधानसभा के विधायक वोट करते हैं और विधान परिषद के विधायक चुनते हैं.
SP के पास फिलहाल बहुमत

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











