
सनी और सोनू ने की रेकी, दीपक ने चलाई गोली और ऋतिक ने छिपाया राज… रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की पूरी कहानी
AajTak
रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. इस केस में शुभम लोनकर गैंग पर 5 करोड़ की रंगदारी के लिए फायरिंग कराने का आरोप है. UP STF और मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस सिलसिले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पढ़ें पूरी साजिश की कहानी.
मुंबई में फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के घर पर हुई फायरिंग की गुत्थी अब धीरे-धीरे सुलझ रही है. इस सनसनीखेज वारदात के पीछे एक सुनियोजित साजिश का खुलासा हुआ है. जांच में सामने आया कि पहले घर की रेकी की गई, फिर तय प्लान के तहत गोली चलाई गई. घटना के बाद आरोपी अलग-अलग जगहों पर छिप गए थे. पुलिस ने कई राज्यों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा है. अब इनके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.
रेकी की जिम्मेदारी सनी और सोनू पर जांच में सामने आया कि सनी और सोनू ने सबसे पहले इलाके की रेकी की थी. दोनों कई बार आसपास घूमे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था. घर के बाहर की मूवमेंट और एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स को नोट किया गया. इसके बाद पूरी जानकारी मुख्य शूटर दीपक तक पहुंचाई गई. रेकी के आधार पर ही फायरिंग की टाइमिंग तय हुई. पुलिस के मुताबिक, वारदात पूरी तैयारी के साथ अंजाम दी गई थी.
दीपक ने चलाई थी गोली मुख्य शूटर दीपक ने रोहित शेट्टी के घर पर गोली चलाई थी. वह आगरा का रहने वाला है. इस पूरे शूटआउट में कुल 7 लोग शामिल थे. ये सभी आगरा, नोएडा और इटावा के रहने वाले बताए गए हैं. घटना को अंजाम देने के लिए सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल का इस्तेमाल किया गया. जांच में यह भी सामने आया कि हथियार गैंग की ओर से उपलब्ध कराया गया था. वारदात के बाद सभी आरोपी अलग-अलग दिशाओं में फरार हो गए थे.
ऋतिक ने छिपने में की मदद फायरिंग के बाद आरोपियों को छिपाने में ऋतिक की अहम भूमिका रही. वह सोनू का सगा भाई बताया जा रहा है. दोनों भाइयों ने मिलकर बाकी शूटर्स को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाया. बाद में जतिन भारद्वाज और विशाल ने भी उन्हें छिपने में मदद की. पुलिस को शक है कि वारदात के बाद कुछ दिनों तक आरोपी दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में रुके थे. इसके बाद वे अलग-अलग स्थानों पर चले गए.
5 करोड़ की रंगदारी जांच में सामने आया कि इस पूरी साजिश के पीछे शुभम लोनकर गैंग का नाम जुड़ा है. राजस्थान के श्रीगंगानगर से जुड़े इस गैंग ने कथित तौर पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी. रंगदारी के दबाव के लिए ही फायरिंग करवाई गई. वारदात के बाद शुभम लोनकर की ओर से गोलू पंडित को बड़ी रकम दिए जाने की जानकारी भी मिली है. पुलिस इस लेनदेन की भी जांच कर रही है.
विष्णु कुशवाहा बना कड़ी पकड़ा गया विष्णु कुशवाहा शूटरों और गैंग के बीच अहम कड़ी था. उसी ने दीपक और उसके साथियों को टास्क दिलवाया था. पुलिस के मुताबिक, पूरी प्लानिंग सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए की गई. विष्णु ने ही दोनों पक्षों के बीच संपर्क बनाए रखा. वारदात के बाद उसने शूटरों को सुरक्षित जगह तक पहुंचाने में भी भूमिका निभाई. इस खुलासे के बाद जांच एजेंसियां और सतर्क हो गई हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







