
सनकी ने तवा मारकर कर दी नाबालिग की हत्या, 2 माह पहले मध्यप्रदेश से भगाकर लाया था जयपुर
AajTak
Rajasthan News: आरोपी अर्जुन प्रजापति ने 2 महीने पहले ही मृतका को मध्यप्रदेश के नीमच से भगाकर जयपुर लाया था. अब लड़की के परिजनों ने नीमच थाने में आरोपी अर्जुन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है.
राजस्थान के जयपुर में एक सनकी आशिक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका की हत्या कर दी. मामूली-सी कहासुनी के बाद उपजे विवाद के बाद आरोपी ने लड़की के सिर पर लोहे का तवा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया. लेकिन जब अस्पताल लेकर पहुंचा तो कुछ दिन बाद ही इलाज के दौरान प्रेमिका दम तोड़ चुकी थी. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी अर्जुन प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया.
घटना जयपुर के बिंदायका थाना क्षेत्र के निमेड़ा गांव की है, जहां बीते 14 जून को विवाद के बाद अर्जुन ने सिर पर तवे से वार कर नाबालिग प्रेमिका को घायल कर दिया. जिसके बाद पड़ोसियों की सूचना पर बिंदायका थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
थानाधिकारी भजनलाल ने बताया कि गांव के घर में दो दिन पहले एक लड़की लहूलुहान हालात में मिली थी. जिसे उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक अर्जुन प्रजापति को गिरफ्तार किया है.
बिंदायका थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अर्जुन प्रजापति ने 2 महीने पहले ही मृतका को मध्यप्रदेश के नीमच से भगाकर जयपुर लाया था. अब लड़की के परिजनों ने नीमच थाने में आरोपी अर्जुन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया है.
इसके बाद आरोपी लड़की को जयपुर लेकर आया, जहां निमेड़ा गांव में किराए पर रहने लगा. इस दौरान उसने लड़की के साथ शारीरिक संबंध भी बनाएं.
अब पुलिस ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे रिमांड पर सौंपा गया है. इधर, पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके आने के बाद ही मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









