
सदाम हुसैन भाई, बहन जॉर्जिया बुश, 'ओसामा विनलादेन' की कहानी के ट्विस्ट दिलचस्प हैं
AajTak
क्या एक पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति, एक पूर्व इराकी राष्ट्रपति और एक पूर्व अल-कायदा नेता में कोई समानता है? शायद इस सवाल पर आपका जवाब न हो. लेकिन शायद आपको ये जानकर हैरत होगी कि ये सभी सुदूर पेरू में एक बड़े खुशहाल परिवार का हिस्सा हैं.
करीब चार शताब्दी पहले, अपने क्लासिक ड्रामा रोमियो एंड जूलियट को लिखते हुए, महान नाटककार और रंगकर्मी विलियन शेक्सपियर ने सवाल किया था कि 'नाम में क्या रखा है? शायद तब शेक्सपियर इंसान के जीवन में नाम की प्रासंगिकता को न समझते हों. या फिर हो ये भी सकता है कि, वो 'नाम' को इंसान के जीवन से जुड़ा एक साधारण किस्सा मानते हों. लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है. मौजूदा वक़्त में अगर किसी से पूछा जाए कि नाम में क्या रखा है? तो जवाब चौंकाने वाले होंगे। हो सकता है कि जवाब में आए कि, 'नाम में ही तो सब कुछ है.'
उपरोक्त बातें एक तरफ हैं. अब एक ऐसे घर की कल्पना कीजिये. जहां आपको एक ही परिवार में ओसामा बिन लादेन, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और सद्दाम हुसैन एक साथ एक ही मेज पर खाना खाते या गप्पें हांकते हुए दिखें. यक़ीनन ऐसा कुछ देखकर आपको अपनी आंखों पर विश्वास नहीं होगा.मगर ऐसा हो रहा है और सुदूर पेरू में हो रहा है .
हमारे बीच ऐसे तमाम लोग होते हैं जिन्हें कुछ अलग कर सुर्खियों में आना होता है. ऐसे लोग बार-बार उन कारनामों को अंजाम देते हैं जो न केवल इन्हें चर्चा में लाते हैं. बल्कि ये लोग सोशल मीडिया सेंसेशन तक बन जाते हैं.
अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट डेलीस्टार की मानें तो पेरू के एक व्यक्ति को भी लाइम लाइट में रहना पसंद था. और शायद यही वो कारण था कि उसने दो बेटे के नाम दो ऐसे मनोरोगियों के नाम पर रखे जिनका काम बेकसूर लोगों को मौत के घाट उतारना था. इस व्यक्ति की एक बेटी भी हुई जिसका नाम इसने अमेरिकी राष्ट्रपति के नाम पर रखा.
बताते चलें कि यहां जिस व्यक्ति की बात हो रही है उसका एक बेटा ओसामा विनलादेन (स्पेनिश में 'बी' और 'वी' अक्षरों के उच्चारण की समानता के कारण) मौजूदा वक़्त में पेरूवियन प्राइमेरा डिवीजन में यूनियन कॉमर्सियो के लिए फुटबॉल खेलता है. 21 वर्षीय इस खिलाड़ी ने भले ही अभी तक पेरू की नेशनल टीम के लिए न खेला हो. लेकिन कुछ साल पहले ये युवक अर्जेंटीना में दक्षिण अमेरिकी चैंपियनशिप में अपने देश की U15s टीम के लिए मैदान में उतरा था.
Footballer Osama Vinladen has brother named Sadam Husein and sister called Georgia Bush … no seriously 😳https://t.co/erekHnqdCT pic.twitter.com/oIvcdgj5Ck

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












