
सतीश महाना के नाम से फेसबुक पर बनाया गया फर्जी अकाउंट, शेयर किए जा रहे अश्लील फोटो और वीडियो
AajTak
फेसबुक पर बनाए गए इस सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. विधानसभा अध्यक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट को देखने वाले मनीष मिश्रा की तरफ से चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और डिटेल्स साइबर सेल को भेजी है.
यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने के मामला सामने आया. इतना ही नहीं, अकाउंट से अशलील कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है. फेसबुक पर बनाए गए इस सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है. विधानसभा अध्यक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट को देखने वाले मनीष मिश्रा की तरफ से कानपुर के चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.
शिकायत में बताया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के नाम से सोशल मीडिया (फेसबुक) पर फर्जी अकाउंट चलाया जा रहा है. जिसमें आपत्तिजनक फोटो और वीडियो पोस्ट कर उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया गया है. जिससे विधानसभा अध्यक्ष की और सदन की गरीमा को ठेंस पहुंचा है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
मामले की जानकारी जेते हुए ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने इंडिया टुडे/आजतक को बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच के लिए डिटेल साइबर सेल को भेज दी गई है. मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
बार के विधायक हैं सतीश महाना
बता दें कि सतीश महाना पिछली योगी सरकार में मंत्री थे. लेकिन इस बार जब मंत्रियों की लिस्ट आई तो उसमें सतीश महाना का नाम नहीं था. इसके बाद उन्हें यूपी विधानसभा का स्पीकर और अध्यक्ष बनाया गया है. महाना 8 बार के विधायक हैं. वे कानपुर के महाराजपुर विधानसभा सीट से 2012 से विधायक हैं. इससे पहले वे 5 बार कानपुर कैंट से चुनाव जीते हैं. सतीश महाना अपने इलाके में काफी लोकप्रिय नेता माने जाते हैं.
सतीश महाना का जन्म 14 अक्टूबर 1960 को कानपुर में हुआ था. वे छात्र जीवन से ही बजरंग दल यूथ और विश्व हिंदू परिषद में जुड़े रहे. महाना 1991 से लगातार 8 बार विधायक बने हैं.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








