
सतीश गोलचा होंगे दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर, SBK सिंह को हटाया गया
AajTak
दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है. सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. अब तक पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसबीके सिंह को इस पद से हटा दिया गया है.
दिल्ली पुलिस को नया कमिश्नर मिल गया है. सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है. अब तक पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे एसबीके सिंह को इस पद से हटा दिया गया है. गृह मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया. वह वर्तमान में डीजी (जेल), दिल्ली के पद पर कार्यरत थे. उनकी नियुक्ति उस दिन से प्रभावी होगी, जिस दिन वह कार्यभार संभालेंगे और अगले आदेश तक जारी रहेगी. सतीश गोलचा 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं.
IPS अधिकारी सतीश गोलचा ने एसबीके सिंह की जगह ली है, जिन्हें 1 अगस्त को गृह मंत्रालय ने कार्यवाहक पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया था. वहीं, सतीश गोलचा इससे पहले दिल्ली पुलिस में डीसीपी, जॉइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा के दौरान उन्होंने स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में अहम भूमिका निभाई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक फरवरी 2022 से जून 2023 तक वे अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP) भी रहे, जिसके बाद उन्हें वापस दिल्ली बुला लिया गया.
यह खबर शुरुआती सूचनाओं के साथ प्रकाशित की गई है. जल्द नए अपडेट्स जोड़े जाएंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










