
सतारा डॉक्टर खुदकुशी मामले में SIT जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट की मांग तेज, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
AajTak
सतारा में महिला डॉक्टर की मौत के मामले ने हड़कंप मचा दिया है. उसने हथेली पर सुसाइड नोट लिखकर पुलिस अधिकारी पर रेप और एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया. नेताओं ने एसआईटी जांच की मांग की, जबकि परिवार ने पुलिस पर दबाव और रिपोर्ट बदलवाने के आरोप लगाए हैं.
महाराष्ट्र के सतारा जिले में 28 साल की महिला डॉक्टर की संदिग्ध आत्महत्या के मामले ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है. इस घटना में एनसीपी के धनंजय मुंडे और शिवसेना (यूबीटी) के अंबादास दानवे दोनों ने स्वतंत्र जांच और एसआईटी की मांग की है.
यह महिला डॉक्टर बीड जिले की रहने वाली थी और फलटन के सरकारी अस्पताल में तैनात थी. गुरुवार रात उसका शव एक होटल के कमरे में फांसी से लटका मिला. उसकी हथेली पर लिखे सुसाइड नोट में उसने पुलिस सब-इंस्पेक्टर गोपाल बडाने पर कई बार रेप करने का आरोप लगाया है, और प्रशांत बंकार नाम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर मानसिक रूप से परेशान करने का. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है.
नेताओं की कड़ी प्रतिक्रिया
पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि अगर महिला की शिकायतों को सिर्फ उसके "सरनेम" या बीड से होने की वजह से नज़रअंदाज़ किया गया, तो यह बहुत गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि इस पूरी घटना की जांच एसआईटी से कराई जानी चाहिए और केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखने वाले हैं.
वहीं, अंबादास दानवे ने कहा कि मराठवाड़ा की इस बेटी की आत्महत्या यह दिखाती है कि जिन अधिकारियों पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, वही उसके लिए खतरा बन गए. उन्होंने मांग की है कि सतारा जिले के बाहर के अधिकारियों की एक स्वतंत्र जांच समिति बनाई जाए जो इस केस की जांच करे.
राज्य के मंत्री शंभूराज देसाई ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शंभूराज देसाई ने कहा कि फलटण की घटना की जानकारी मिलते ही मैंने ज़िला पुलिस प्रमुख को तत्काल निर्देश दिए हैं. इस केस की जांच के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति की गई है. अगर मृतका के परिजनों को किसी और पर शक है, तो वे पुलिस को तुरंत जानकारी दें. फरार आरोपियों की तलाश के लिए चार विशेष पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं. सातारा पुलिस इस केस को सुलझाने और आरोपियों को पकड़ने के लिए पूरी ताक़त झोंक देगी.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









