
सतना में आदिवासी पर दबंगों का कहर… जमीन का पट्टा लेने गया था युवक, बंधक बनाकर पीटा
AajTak
अपनी जमीन का पट्टा लेने गए आदिवासी युवक को घर में बनाया बंधक. फिर पीट-पीट कर घायल कर दिया. फिलहाल, आदिवासी युवक जिला अस्पताल में अपना इलाज करा रहा है. घटना कोलगवां थाना क्षेत्र के वरदा डी इलाके की है. पुलिस ने बताया कि मार-पीट और एससी/एसटी एक्ट में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
मध्य प्रदेश सरकार आदिवासी सम्मेलन कर उनके उत्थान की बात कर रही है. मगर, बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर बर्बरता की तस्वीरों ने प्रदेश में उनकी की दुर्दशा की कहानी बयां कर दी है. ताजा मामला सतना जिले का है, जहां वरदा डी में एक आदिवासी को इलाके के दबंगों ने घर में बंधक बनाकर इसलिए पीटा क्योंकि वह अपने मकान का पट्टा लेने उनके घर गया था.
घायल संतोष कोल ने बताया कि कुछ दिनों पहले इलाके के दबंग ज्ञानेंद्र सिंह नवल सिंह ने आदर्श नगर के पास उसकी 10 बाई 10 की दुकान किराए पर ले रखी थी. फिर किसी बहाने उसकी दुकान का पट्टा भी ले लिया, जो उसकी मां राजकली के नाम पर है.
जिला अस्पताल में इलाज करा रहा पीड़ित
फरियादी की मानें, तो कई दिनों गुजर जाने के बाद जब वह अपनी दुकान का पट्टा वापस मांगने लगा, तो आरोपी तारीख पर तारीख देने लगे. फरियादी जब आरोपियों के बुलावे पर वरदा डी स्थित उनके घर गया, तो दबंगों ने पट्टा तो नहीं दिया. उल्टा बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा, जिससे वह घायल हो गया. अब जिला अस्पताल में वह अपना इलाज करा रहा है.
गौरतलब है कि बुधवार को हुई घटना के दिन ही फरियादी संतोष घायल हालत में आटो में सवार होकर परिजनों के साथ पहले थाने पहुंचा था. मगर, अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है. इस पर अब फरियादी ने न्याय की गुहार लगाई है. वहीं, कोलगवां थाना पुलिस ने मामले पर संज्ञान लेकर जांच कार्यवाही की बात कही है.
एससी/एसटी एक्ट में पुलिस ने दर्ज किया केस

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.








