
'सड़ा' बताकर भारत का गेहूं ठुकराने वाले तुर्की की खुली पोल! चल रहा ये चाल
AajTak
वैश्विक स्तर पर उपजे गेहूं संकट के बीच भारत ने तुर्की को गेहूं की खेप भेजी थी. तुर्की ने गेहूं में रूबेला वायरस होने की शिकायत करते हुए खेप लौटा दी थी. इसके बाद इस गेहूं को मिस्र भेजे जाने की रिपोर्ट सामने आई. बाद में कहा गया कि मिस्र ने भी भारत का गेहूं ठुकरा दिया है. अब गेहूं को तुर्की भेजने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि गेहूं में रूबेला वायरस होने की खबर कोरी अफवाह थी.
भारत से तुर्की और मिस्र भेजी गई गेहूं की खेप के ठुकराए जाने का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. तुर्की ने भारत के गेहूं में रूबेला वायरस होने की शिकायत की थी.
इसके बाद गेहूं की इस खेप के इजरायल के बंदरगाह पर भी फंसे होने की रिपोर्ट आई.
इस गेहूं को तुर्की भेजने वाली कंपनी आईटीसी के एग्रोबिजनेस विभाग के सीईओ बयान आया है, जिसमें उन्होंने गेहूं के खराब होने की खबरों से इनकार किया है.
कंपनी के एग्रोबिजनेस विभाग के सीईओ रजनीकांत राय ने कहा कि उन्होंने गेहूं की जो खेप तुर्की भेजी थी, वह क्वालिटी के मानकों पर खरी उतरती है.
उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 55,000 टन गेहूं की यह खेप डच की एक कंपनी ईटीजी कमोडिटीज को बेची गई थी.
इस डच कंपनी ने गेहूं के क्वालिटी टेस्ट के लिए एक स्विस कंपनी एसजीएस को चुना था.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











