
सड़क पर दिखी इलेक्ट्रिक वैगनआर की पहली झलक, लुक में बदलाव!
AajTak
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) भारत की सबसे पॉप्युलर हैचबैक कारों में से एक है. मध्यवर्गीय परिवार में सबसे ज्यादा वैगनआर की डिमांड है. अब जल्द ही वैगनआर का नया रूप सामने आने वाला है.
मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Wagon R) भारत की सबसे पॉप्युलर हैचबैक कारों में से एक है. मध्यवर्गीय परिवार में सबसे ज्यादा वैगनआर की डिमांड है. अब जल्द ही वैगनआर का नया रूप सामने आने वाला है. नई वैगनआर इलेक्ट्रिक (बैट्री) से चलेगी, यानी इलेक्ट्रिक वैगनआर आने वाली है. (Photo: File) दरअसल, अब मारुति वैगनआर को Toyota नए अवतार में पेश करने वाली है. टोयोटा की ब्रैंडिंग वाली नई Wagon R को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया. इलेक्ट्रिक वैगनआर के लुक में बदलाव देखने को मिल रहा है. इस इलेक्ट्रिक कार को किस नाम से कंपनी पेश करेगी, इसका पता नहीं चल पाया है. कार के टायरों पर टोयोटा की ब्रैंडिंग देखी गई है. टोयोटा ने कार के एक्सटीरियर में काफी बदलाव किए हैं. इसके फ्रंट को पूरी तरह से बदल दिया गया है, जिसमें एक पतली ग्रिल शामिल है, जो कि टर्न इंडिकेटर्स के रूप में नजर आती है. नई टोयोटा में फ्रंट और रियर बंपर को अपडेट किया गया है. (Image source - GaadiWale)
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











