
सड़क किनारे टेंट में सो रहे लोगों पर चढ़ा दिया ट्रक, पांच की दर्दनाक मौत... नशे में धुत क्लीनर चला रहा था वाहन
AajTak
केरल के त्रिशूर में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां बेकाबू ट्रक सड़क के किनारे लगे तंबू में घुस गया. इससे दो बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए. घटना में जिन लोगों की जान गई, वे घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखते थे. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
केरल के त्रिशूर जिले के नटिका इलाके में आज मंगलवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. यहां एक बेकाबू ट्रक सड़क किनारे लगे टेंट में घुस गया. इस घटना में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
एजेंसी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. टेंट में सो रहे सभी लोग घुमंतू समुदाय से ताल्लुक रखते थे. पुलिस के अनुसार, ट्रक कन्नूर से लकड़ी लेकर आ रहा था, जिसे क्लीनर चला रहा था. उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि क्लीनर और ड्राइवर दोनों नशे में थे.
यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 5 की मौत-15 घायल
हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे (डेढ़ साल और चार साल की उम्र के) शामिल हैं. पुलिस ने बताया कि घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर मौके से भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. त्रिशूर सिटी पुलिस कमिश्नर आर इलांगो ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. घटना की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर अर्जुन पंडियन घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया.
केरल के राजस्व मंत्री के. राजन ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में ड्राइवर और क्लीनर की गंभीर लापरवाही सामने आई है. उन्होंने पुलिस और कलेक्टर से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, साथ ही, जांच करने के आदेश दिए हैं कि पीड़ित किन परिस्थितियों में सड़क किनारे सोने को मजबूर थे. हादसे के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन और लोगों की सुरक्षा को लेकर गुस्सा है. लोगों का कहना है कि सड़क किनारे सोने वालों के लिए उचित सुरक्षा और व्यवस्थाएं की जानी चाहिए.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





