
सज्जाद लोन, इंजीनियर राशिद और अफजल गुरु के भाई... जम्मू-कश्मीर के निर्णायक फेज के फाइटिंग फैक्टर और बड़े फेस
AajTak
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में 40 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है. इस चरण में पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई, अफजल गुरु और इंजीनियर राशिद के भाई की किस्मत का फैसला होना है.
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है. केंद्र शासित प्रदेश के तीसरे और अंतिम चरण में आज यानी 1 अक्टूबर को 40 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हो रहा है. जम्मू कश्मीर की सत्ता के लिए अंतिम चरण के रण में हिंदू बेल्ट की सीटें हैं तो घाटी की नियंत्रण रेखा के करीब स्थित सीटों पर भी मतदान हो रहा है. इस चरण की सीटों पर कई कद्दावर नेता किस्मत आजमा रहे हैं. आइए, जानते हैं इस चरण की 40 विधानसभा सीटों पर फाइटिंग फैक्टर और बड़े फेस.
अंतिम चरण के बड़े चेहरे
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सज्जाद लोन, रमन भल्ला से लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री ताराचंद की किस्मत दांव पर है. संसद हमले के दोषी अफजल गुरु और निर्दलीय सांसद इंजीनियर राशिद के भाई तक, कई बड़े चेहरे मैदान में हैं.
एजाज गुरुः जम्मू कश्मीर की सोपोर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार एजाज गुरु संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु के भाई हैं. एजाज पूर्ण राज्य का दर्जा मुद्दा बनाए हुए हैं. उन्होंने अफजल गुरु की कब्र पर फातिहा पढ़ने के साथ ही बालासाहब ठाकरे और सरबजीत सिंह की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए भी इजाजत मांगी है. एजाज गुरु ने कहा है कि पहले देश है, फिर राज्य यानि जम्मू कश्मीर की बात आती है.
खुर्शीद अहमद शेखः बारामूला सीट से सांसद इंजीनियर राशिद के भाई खुर्शीद अहमद शेख लंगेट विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं. लंगेट सीट के लिए अंतिम चरण में वोट डाले जा रहे हैं. शेख का मुकाबला पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के नेता और कुपवाड़ा के मौजूदा डीडीसी अध्यक्ष इरफान पंडितपोरी से है.
मुजफ्फर हुसैन बेग: जम्मू कश्मीर के पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर हुसैन बेग उत्तरी कश्मीर की बारामुला सीट से चुनाव मैदान में हैं. मुजफ्फर बेग के सामने अपने ही भतीजे जावेद बेग की चुनौती है. पीडीपी के संस्थापकों में से एक मुजफ्फर बेग करीब पांच दशक से एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं और इस बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. बेग ने पहाड़ी समुदाय को आरक्षण के दायरे में लाए जाने के बाद पीएम मोदी की तारीफ की थी.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









