
सच हुई कुंभ में बिछड़ने-मिलने की कहानी, हरिद्वार में 2016 में खोई महिला अब जाकर मिली
AajTak
बुजुर्ग महिला का कहीं कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे मृत मान लिया. लेकिन लापता होने के 5 साल बाद जब कृष्णा देवी के परिजनों को यह पता चला कि वो जिंदा हैं और त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
उत्तरखंड के ऋषिकेश में आंखों को नम कर देने वाली घटना सामने आई. एक बुजुर्ग महिला अयोध्या, मथुरा, वृंदावन, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ की यात्रा करने के बाद अर्ध कुंभ 2016 में हरिद्वार पहुंची थी. लेकिन वो वापस अपने गांव नहीं पहुंच पाई. परिजनों ने महिला को हर जगह तलाशा लेकिन उसकी कोई खबर नहीं लग सकी. (फोटो- कृष्ण गोविंद कंसवाल) इसके बाद परिजनों ने थाना जोगिया उदयपुर जिला सिद्धार्थनगर में कृष्णा देवी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. जब बुजुर्ग महिला का कहीं कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसे मृत मान लिया. लेकिन लापता होने के 5 साल बाद जब कृष्णा देवी के परिजनों को यह पता चला कि वो जिंदा है और त्रिवेणी घाट ऋषिकेश में हैं, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा. दरअसल हरिद्वार में कुंभ चल रहा है और पुलिस द्वारा सभी लोगों का सत्यापन किया जा रहा है. इसी दौरान कृष्णा देवी के बारे में पुलिस को पता. जिनकी साल 2016 में अर्धकुंभ के दौरान गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी.More Related News

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












