
'सच्चाई सबके सामने...', दिल्ली शराब घोटाले में केजरीवाल के बरी होने पर बोले भगवंत मान
AajTak
दिल्ली के कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल बरी हो गए है. राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि कोर्ट के फैसले ने सच्चाई को सामने ला दिया.
दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती देने की बात कही है. अरविंद केजरीवाल ने कोर्ट के फैसले को सत्य की जीत बताया है.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा है- आख़िर में अधर्म और अन्याय हारता है, सच ही जीतता है. अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि इस संसार में कोई कितना भी शक्तिशाली हो जाए, शिव शक्ति से ऊपर नहीं हो सकता. सच की हमेशा जीत होती है.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी शराब घोटाले में कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है. भगवंत मान ने कहा है कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली की माननीय अदालत ने शराब घोटाले में बरी कर दिया है.
पंजाब के मुख्यमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा है कि माननीय अदालत के इस फैसले ने सच्चाई को सबके सामने ला दिया है. समय के साथ बाकी सभी मामलों की सच्चाई भी सामने आ जाएगी. आम आदमी पार्टी के पंजाब अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि कोर्ट के फैसले ने यह एक्सपोज कर दिया है कि किस तरह से बीजेपी और केंद्र सरकार ने जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया.
यह भी पढ़ें: शराब घोटाले में केजरीवाल बरी, AAP दफ्तर में ढोल-नगाड़ों के बीच जश्न का माहौल
उन्होंने कहा है कि कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि यह आम आदमी पार्टी की नहीं, सच्चाई की जीत है. आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी सीटिंग सीएम को जेल में डाल दिया गया हो. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को अब माफी मांगनी चाहिए.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







