
सचिन से पहले दिल्ली-NCR के लड़कों से क्या बात करती थी सीमा, जानने में जुटी ATS
AajTak
पाकिस्तानी सीमा हैदर से पूछताछ में UP ATS को पता चला कि वह सचिन से पहले भी कुछ भारतीय लड़कों के कॉन्टेक्ट में थी. जिनमें से ज्यादातर लड़के दिल्ली-एनसीआर के हैं. अब ATS इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सीमा उनसे क्या बात करती थी. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या अब भी वह उनसे बात करती है या नहीं.
पाकिस्तानी सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा से यूपी एटीएस (UP ATS) की टीम लगातार दो दिन से पूछताछ कर रही है. इस दौरान कई ऐसे खुलासे हुए हैं जिससे सीमा पर संदेह भी पैदा हो रहा है. दरअसल, सचिन कोई पहला हिंदुस्तानी युवक नहीं है जिससे सीमा हैदर बात करती थी. उससे पहले भी वह कई भारतीय लड़कों के कॉन्टेक्ट में थी. ATC अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर सीमा उनसे क्या बात करती थी ?
साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि सीमा क्या अभी भी उनके कॉन्टेक्ट में है या फिर सचिन के मिलने के बाद उसने उन लड़कों से कॉन्टेक्ट खत्म कर दिया. बता दें, पूछताछ में यह पता लगा था कि जिन लड़कों से वह बात करती थी, उनमें से ज्यादातर दिल्ली-NCR के रहने वाले हैं. इसके अलावा अन्य राज्यों से भी हैं कुछ लड़के जिनसे सीमा बात करती थी. इन सभी से वह ऑनलाइन PUBG गेम के जरिए ही मिली थी. जैसे सचिन से वह मिली थी.
बता दें, पिछले दो दिन से लगातार सीमा हैदर और सचिन से UP ATS पूछताछ कर रही है. सचिन के पिता से भी पूछताछ की जा रही है. जांच में सीमा को लेकर कई जगह शक पैदा हो रहा है. जिसमें से एक कारण है सीमा का कॉन्फिडेंस. दरअसल, जिस अंदाज से वह एटीसी के सवालों के जवाब दे रही हैं, उससे यह शक पैदा हो रहा है कहीं सीमा को कोई गाइड तो नहीं कर रहा.
सोमवार को भी पूछताछ के दौरान सीमा से अंग्रेजी की कुछ लाइनें पढ़वाई गईं, जिसे उन्होंने बिल्कुल सही तरीके से पढ़ा. बिल्कुल भी फंबल नहीं मारा. इसमें हैरानी की बात ये है कि सीमा महज पांचवीं पास है. ऊपर से वह गांव के इलाके की रहने वाली है. ऐसे में उसका इस तरह अंग्रेजी साफ बोलना एटीएस को हैरानी में डाल रहा है.
IB से मिले ATS को कुछ इनपुट
बताया जा रहा है कि यूपी एटीएस को IB से भी कुछ इनपुट मिले हैं. शक है कि सीमा को कहीं ISI ने तो नहीं भेजा और 15 दिनों तक छिपकर रहने के बाद जब भेद खुला तो सीमापार से मिले इशारे पर लव स्टोरी वाला ये ड्रामा तो नहीं खेला जा रहा ?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











