
सचिन वाजे के साथ कार में थे मनसुख हिरेन, 4 मार्च को मिला था शव, CCTV फुटेज से बड़ा खुलासा
AajTak
एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सचिन वाजे और मनसुख हिरेन एक ही कार में सवार दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज 17 फरवरी का है.
एंटीलिया केस में जिस स्कॉर्पियो से जिलेटिन की छड़ें बरामद की गई थी, उसके मालिक मनसुख हिरेन की हत्या के मामले मं एक नया खुलासा हुआ. एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें सचिन वाजे और मनसुख हिरेन एक ही कार में सवार दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि यह सीसीटीवी फुटेज 17 फरवरी का है. सीसीटीवी फुटेज में सफेद रंग की एक कैब सीएसटी स्टेशन पर रुकती है, उससे मनसुख हिरेन बाहर निकलते हैं. दूसरे सीसीटीवी फुटेज में एक नीली ऑडी कार दिखाई दे रही है, जिसका इस्तेमाल सचिन वाजे कर रहे थे. यह ऑडी कार एक ट्रैफिक सिग्नल पर रूकती है, जिसमें मनसुख हिरेन सवार हो जाते हैं.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











