
सचिन तो खुद ढंग की हिंदी नहीं बोल पाता, तुमने कैसे सीख ली? ATS के सवाल पर चुप्पी साध गई सीमा हैदर
AajTak
Seema Haider News: यूपी एटीएस के अधिकारियों ने सीमा हैदर को इंग्लिश की कुछ लाइनें पढ़ने को दीं. सीमा ने उन लाइनों न सिर्फ अच्छे से पढ़ा बल्कि उसका तरीका भी बेहद सटीक था. एटीएस अधिकारियों को उसके कॉन्फिडेंस और रटे-रटाए एक एक जैसे बयानों से भी शंका हो रही है.
पाकिस्तानी से भारत अपने प्रेमी सचिन मीणा के लिए आई सीमा हैदर लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. खालिस उर्दू ज़बान वाले पाकिस्तान से आने वाली सीमा को हिंदी और हिंग्लिश में बात करते देख हर कोई हैरत में है. सीमा का दावा है कि उसने PUBG गेम खेलने के दौरान भारतीय लड़कों से बात करते-करते हिंदी भाषा सीख ली थी. लेकिन सुरक्षा एजेंसियों को भी दुश्मन मुल्क की महिला का दावा पच नहीं रहा है.
उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (UP ATS) ने दो दिन की पूछताछ के बाद पाकिस्तानी महिला को फिलहाल छोड़ दिया है. लेकिन एटीएस के अधिकारियों ने भी सीमा से हिंदी बोलने और किसी उत्तर भारतीय की तरह उच्चारण करने को लेकर सवाल दागे.
एटीएस से पूछताछ में सीमा हैदर ने कहा कि उसने साल 2019 के बाद ही PUBG खेलना शुरू कर दिया था, तब बातों-बातों में हिंदी भाषा बोलनी सीख ली. क्योंकि भारत के पढ़े-लिखे लड़कों संग वह ऑनलाइन पबजी गेम खेलती थी.
पिछले महीने ही पाकिस्तान से भारत आई महिला से जब पूछा गया कि अर्थ, अनर्थ, शरण, जैसे शब्द बोलने कैसे सीखे और उच्चारण बिल्कुल किसी उत्तर भारतीय की तरह कैसे सीखा? तो जवाब में सीमा ने फिर वही दोहराया कि सचिन से ही उसने यहां की भाषा सीखी.
इसके बाद एटीएस के अफसर बोले कि सचिन मीणा तो खुद विशुद्ध हिंदी के शब्द नहीं बोल पाता, वह खुद पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बोली बोलता है, तो फिर तुम्हें इसकी ट्रेनिंग किसने दी? इस सवाल पर सीमा ने चुप्पी साध ली. कोई जवाब नहीं दिया. हालांकि, वह अपनी सफाई में बोलती रही कि उसे किसी ने ट्रेनिंग नहीं दी है. वो तो सरहद पार से सिर्फ और सिर्फ अपनी मोहब्बत यानी सचिन के लिए आई है.
अंग्रेजी पढ़ने में माहिर सीमा हैदर

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.









