
सचिन तेंदुलकर को हुआ कोरोना, घर पर क्वारनटीन, जारी किया ये बयान
AajTak
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. तेंदुलकर ने खुद को घर में क्वारनटीन कर लिया है.
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. तेंदुलकर ने खुद को घर में क्वारनटीन कर लिया है. कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उन्होंने खुद को होम क्वारनटीन कर लिया है. इसके अलावा वो इस महामारी से संबंधित सभी जरूरी प्रोटोकॉल और डॉक्टर की सलाह पर अमल कर रहे हैं. कोरोना की आंच से सचिन तेंदुलकर का परिवार सुरक्षित है. सचिन के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरे परिवार का भी कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











