
सचिन तेंदुलकर अस्पताल में भर्ती, 27 मार्च को हुए थे कोरोना संक्रमित
AajTak
कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी.
कोरोना वायरस से संक्रमित महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी. सचिन ने ट्वीट कर बताया कि डॉक्टरों की सलाह पर मैं अस्पताल में भर्ती हो गया हूं. मैं जल्द ही अस्पताल से ठीक होकर लौट आऊंगा. बता दें कि सचिन कोरोना महामारी से जूझ रहे हैं. 27 मार्च को वह कोरोना संक्रमित हुए थे. सचिन ने अपने ट्वीट में आगे कहा कि वर्ल्ड चैम्पियन बनने की 10वीं वर्षगांठ पर सभी भारतीयों और टीम के मेरे साथियों को बधाई. बता दें कि 2 अप्रैल, 2011 को भारत ने दूसरी बार विश्व कप के खिताब पर कब्जा किया था. 1983 के बाद यह दूसरा मौका था, जब टीम इंडिया वर्ल्ड चैम्पियन बनी थी.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











