
सगी बहनों को मारी गोली, DU कैंपस में छात्र का कत्ल... 24 घंटे में तीन हत्याओं से दहला दिल्ली का पॉश इलाका
AajTak
राजधानी दिल्ली बीते 24 घंटे में तीन हत्याओं से दहल गई है. आरके पुरम में दो सगी बहनों को गोली मार दी गई जिससे उनकी मौत हो गई. वहीं रविवार को डीयू के साउथ कैंपस कॉलेज में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि ये हत्या गर्लफ्रेंड को लेकर की गई है.
देश की राजधानी दिल्ली बीते 24 घंटे में तीन हत्याओं से दहल गई है. पहली घटना दिल्ली के आरके पुरम इलाके की है जहां शनिवार देर रात फायरिंग हुई जिसमें दो बहनों की मौत हो गई. वहीं दूसरी घटना रविवार की है. धौलाकुआं क्षेत्र में दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में आर्यभट्ट कॉलेज में छात्र आपस में ही भिड़ गए, इस बीच एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. इस हमले में छात्र की मौत हो गई.
आरके पुरम में दो सगी बहनों की हत्या
जानकारी के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के आरके पुरम में दो गुटों में विवाद के बाद शनिवार की देर रात फायरिंग हुई थी. फायरिंग की इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. दबंगों की फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया.
इसके बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. इस फायरिंग में दो महिलाओं को गोली लगी थी. इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान दोनों ही महिलाओं की मौत हो गई है. मृतक महिलाओं में से एक नाम पिंकी और दूसरी का नाम ज्योति था.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये झगड़ा रुपयों के लेन-देन को लेकर हुआ था. हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे लेकिन विवाद के दौरान बहनों को गोली लग गई.
पुलिस को सुबह पौने पांच बजे मिली थी कॉल

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











