
सगाई और शादी के बीच कत्ल... फ्रिज में निक्की की लाश छुपाकर बारात लेकर निकला था साहिल, छिनी 3 परिवारों की खुशियां
AajTak
क्या निक्की की लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया उसे श्रद्धा और अंजन दास केस से आया? और क्या निक्की का कातिल भी मौका मिलते ही लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश के टुकड़े करनेवाला था? नौ महीने के अंदर तीन फ्रिज से बाहर आई ये तीन कहानियां सवाल पूछ रही हैं.
कहीं ऐसा ना हो कि अब दिल्ली के लोग फ्रिज खोलते हुए डरने लगें. पिछले 9 महीने में 3 अलग-अलग फ्रिज तीन लाशें उगल चुके हैं. जिनमें से दो फ्रिज से लाशों के टुकड़े मिले. जबकि एक फ्रिज से मिली लाश के टुकड़े होने बाकी थे. सोच कर ही अजीब लगता है कि एक शख्स अपनी सगाई के दिन अपनी महबूबा का कत्ल करता है और इसके बाद 24 घंटे के अंदर दूसरी लड़की के साथ शादी भी कर लेता है. इस दौरान उसकी गर्लफ्रेंड की लाश उसके घर से महज 700 मीटर दूर उसी फ्रिज में पड़ी थी.
18 मई 2022 - फ्रिज से निकली थी श्रद्धा की लाश
30 मई 2022- फ्रिज में कैद थी अंजन दास की लाश
10 फरवरी 2023- अब एक फ्रिज ने उगली निक्की यादव की लाश
ये बात है उन तीन फ्रिज की. जिन्होंने पिछले 9 महीने में सर्द कर देनेवाली तीन लाशों की शक्ल में कत्ल की तीन सनसनीखेज कहानियां उगली हैं. पहले दो फ्रिज ने जब दो लाशें उगली तो कायदे से दोनों ही मामलों में कातिल को ये पता ही नहीं था कि कत्ल के बाद लाश को छुपाने का उसका ये तरीका कोई और चुरा रहा है. वजह ये थी कि जब फ्रिज से श्रद्धा की लाश की कहानी जब बाहर आई तो तारीख थी 14 नवंबर 2022. इसके बाद दूसरी बार जब फ्रिज का दरवाजा खुलने पर अंजन दास के कत्ल की कहानी सामने आई तब तारीख थी 28 नवंबर 2022. और अब तीसरी बार जब फ्रिज ने लाश उगली है तब वो तारीख थी 14 फरवरी 2023, यानी वैलेंटाइन डे. इस हिसाब से अगर देखें तो निक्की यादव के कातिल को पहली दो फ्रिज की कहानी अच्छी तरह से मालूम थी.
कत्ल और दो सवाल अब ये सवाल उठता है कि क्या निक्की की लाश को ठिकाने लगाने का आइडिया उसे श्रद्धा और अंजन दास केस से आया? और क्या निक्की का कातिल भी मौका मिलते ही लाश को ठिकाने लगाने के लिए लाश के टुकड़े करनेवाला था? नौ महीने के अंदर अंदर तीन फ्रिज से बाहर आई ये तीन कहानियां दो सवाल पूछ रही हैं-

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









